खेतड़ी में निजी स्कूल रहे बंद, संचालकों ने किया प्रदर्शन:आरटीआई भुगतान की रखी मांग, शाला संबल योजना का किया विरोध
खेतड़ी में निजी स्कूल रहे बंद, संचालकों ने किया प्रदर्शन:आरटीआई भुगतान की रखी मांग, शाला संबल योजना का किया विरोध
खेतड़ी : खेतड़ी ब्लॉक के निजी स्कूल संचालकों ने मंगलवार को अपने स्कूल बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आरटीई (शिक्षा का अधिकार) और शाला संबल योजना के विरोध में किया गया। झुंझुनूं जिले के निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा किए गए बंद के आह्वान के समर्थन में खेतड़ी ब्लॉक के सभी निजी स्कूल बंद रहे। स्कूल संचालक और शिक्षक बड़ी संख्या में झुंझुनूं पहुंचकर जिला स्तरीय प्रदर्शन में शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विरोध प्रदर्शन से पहले निजी स्कूल संघ की एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि खेतड़ी ब्लॉक के सभी निजी स्कूलों में अवकाश रखा जाएगा और स्कूल संचालक अपने स्टाफ के साथ झुंझुनूं में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे।
कहा-निजी स्कूल परेशानियों का कर रहे सामना
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आरटीई और शाला संबल योजना से निजी विद्यालयों को विभिन्न प्रकार की प्रशासनिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इन योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करने और निजी शिक्षण संस्थानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
इस बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र सोनगरा ने की। उन्होंने जानकारी दी कि जिले के सभी निजी विद्यालयों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया है। सोनगरा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन के माध्यम से निजी स्कूलों ने सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र यादव, झाबरमल्ल, राजेश कुमार, राजेंद्र, पूर्णमल, ईश्वर लाल, ओमप्रकाश, उमराव, रामस्वरूप, रामसिंह, सुरेंद्र, रूपचन्द्र, मुकेश, लोकेश, राजेंद्र यादव, रामजीलाल, परमानंद सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284877


