नवलगढ़ के निजी स्कूल आज बंद:राज शाला संबलन ऐप का विरोध, झुंझुनूं प्रदर्शन में शामिल होंगे सभी संचालक
नवलगढ़ के निजी स्कूल आज बंद:राज शाला संबलन ऐप का विरोध, झुंझुनूं प्रदर्शन में शामिल होंगे सभी संचालक
नवलगढ़ : नवलगढ़ के निजी शिक्षण संस्थान संघ ने राज शाला संबलन ऐप के विरोध में मंगलवार को स्कूलों को बंद रखा है। इस ऐप के माध्यम से निजी स्कूलों के प्रस्तावित मासिक डिजिटल निरीक्षण का विरोध किया जा रहा है।
संघ के सचिव अनिल शर्मा ने एक बैठक में इस आदेश के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज शाला संबलन ऐप के जरिए प्रस्तावित डिजिटल निरीक्षण की व्यवस्था निजी स्कूलों पर अनावश्यक प्रशासनिक दबाव बढ़ाएगी।
संघ अध्यक्ष टंवर सिंह गोठड़ा और संगठन मंत्री राकेश जोशी ने बताया कि सभी शिक्षक नवलड़ी चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और फिर झुंझुनूं के लिए रवाना हुए।
इस दौरान सुशील मील, कृष्ण कुमार दायमा, अनिल शर्मा, रमाकांत दाधीच, हजारीलाल यादव, सुभाष बुगालिया, अटल सैनी, राजकुमार सैनी, अयूब अली, इम्तियाज अली, धर्मपाल सिंह, देवेंद्र सैनी, रविप्रकाश महिच, विद्याधर, नरेंद्र सिंह, घनश्याम टेलर, सुनील कुमार शर्मा, विक्रम सिंह, चंद्रप्रकाश पाराशर, सुरेश कुमार, मनीष चेजारा, कैलाश सैनी, महेंद्र सिंह, फतेहचंद सैनी, ओमप्रकाश सैनी, दीपक कुलश्रेष्ठ, राहुल गुप्ता, ताराचंद, श्रीराम जांगिड़, राकेश जोशी और ताहिर खत्री सहित कई सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284424


