धोबी समाज की पहली बेटी बनेगी डॉक्टर, सानिया बानो ने नीट परीक्षा में हासिल की सफलता
धोबी समाज की पहली बेटी बनेगी डॉक्टर, सानिया बानो ने नीट परीक्षा में हासिल की सफलता
झुंझुनूं : हवारियान (धोबी) समाज की बेटी सानिया बानो ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर समाज का नाम रोशन किया है। सानिया झुंझुनूं की पहली बेटी हैं, जो डॉक्टर बनने जा रही हैं।
सानिया ने बताया कि उनके पिता साजिद अली का बचपन से सपना था कि उनकी बेटी डॉक्टर बने। अब उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से अपने पिता का यह सपना साकार कर दिखाया है। सानिया के परिवार का पुश्तैनी व्यवसाय कपड़ों की प्रेस और धुलाई का है।
झुंझुनूं स्थित एलन कोचिंग से तैयारी करने वाली सानिया ने दूसरे प्रयास में 571 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में वह केवल एक अंक से कटऑफ से पीछे रह गई थीं, लेकिन हार नहीं मानी और दोबारा पूरी मेहनत के साथ तैयारी की।
सानिया रोजाना 7 से 8 घंटे अध्ययन करती थीं और सुबह 4 बजे उठकर नियमित पढ़ाई करती थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी, परिवार के सदस्यों और शिक्षकों को दिया।
सानिया ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को सफल देखना चाहते हैं, लेकिन उनके सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण जरूरी है। सानिया की इस उपलब्धि पर हवारियान (धोबी) समाज सहित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2283083


