रेसापी ने उच्च अधिकारियों का किया अभिनंदन
रेसापी ने उच्च अधिकारियों का किया अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : जिला मुख्यालय पर डाइट चूरु प्रांगण में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का रेसा पी द्वारा साफा, माला व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। रामकुमार खीचड़ जिला अध्यक्ष रेसा पी के द्वारा सभी अतिथियों तथा आगंतुकों का अपने उद्बोधन के माध्यम से स्वागत किया।
उसके बाद किशन लाल गहनोलिया सीबीईओ बीदासर, डॉक्टर बालकृष्ण कौशिक सेवानिवृत्त डीईओ, देवकरण तेतरवाल डाइट प्राचार्य, हरबंशलाल जानू सीबीईओ बाड़मेर, नंदलाल जी गोदारा सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी, नरेंद्र सिंह राठौड़ सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी तथा रामनिवास पूनिया प्राचार्य का रेसा पी की ओर से हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत सभी उच्च अधिकारियों ने अपने अनुभव से रेसा पी के सभी प्राचार्यों का मार्गदर्शन किया, रेसा पी के प्रदेश संरक्षक प्रमोद मिश्रा ने संगठन में किए गए कार्य तथा भविष्य में किन चुनौतियों से लड़ना है इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की अंत में रेसा वीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर हरिप्रसाद टाक जिला मंत्री चूरू, बिजेंद्र दाधीच, डॉ कमल शर्मा, सुनील श्योराण, संजय शर्मा, गिरधारी लाल स्वामी, सुरेश साकोलिया, हनुमान प्रसाद प्रेम सिंह इंदा नंदलाल, गिरधारी सिंह दिनेश बरबड, रुपाराम मेव, जीवण सैनी, सूर्यकांत शर्मा, जिले से पधारे सैकड़ो रेस्पीयंश प्राचार्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सावंत राम प्राचार्य तथा रमेश पूनिया उपप्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2283071


