[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान: छात्राओं को आत्मरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान: छात्राओं को आत्मरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

कालिका टीम ने सुरक्षा, पॉक्सो कानून, राजकोप ऐप और पैनिक बटन के उपयोग को लेकर किया जागरूक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर झुंझुनूं पुलिस की कालिका टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कालिका टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें और यात्रा के दौरान हमेशा सतर्क रहें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं का तुरंत उपयोग करने की अपील की।

टीम ने महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर एवं वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन 1930, मानस हेल्पलाइन 1933 तथा भ्रष्टाचार हेल्पलाइन 1064 की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में पॉक्सो अधिनियम, सी-बॉक्स (C-Box), विशाखा गाइडलाइन और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा संबंधी नियमों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा राजकोप सिटीजन ऐप की उपयोगिता बताते हुए कहा गया कि इसके माध्यम से आमजन घर बैठे पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कालिका टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर भी सिखाए और सरकारी व निजी बसों में लगाए गए पैनिक बटन के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि संकट की स्थिति में इसका प्रभावी इस्तेमाल कैसे किया जाए।

यह जागरूकता अभियान उप-निरीक्षक संतरा के निर्देशन में कालिका टीम की सुभीता, सुमन, सीमा और मंजू द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निर्भय होकर शिक्षा प्राप्त करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles