[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्राओं का फूटा गुस्सा: सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग, SP को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्राओं का फूटा गुस्सा: सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग, SP को सौंपा ज्ञापन

शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच के नेतृत्व में छात्राओं ने दी आंदोलन की चेतावनी, कैफे-होटलों की जांच और CCTV निगरानी की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों के आसपास यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर स्वामी गोपाल दास कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, कॉलेज के बाहर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने तथा कैफे और होटलों की नियमित जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन के दौरान छात्रा नानू दाधीच ने कहा कि कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने हर समय भारी वाहनों का दबाव रहता है, जिससे छात्राओं को सड़क पार करने में परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी छात्राओं की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कॉलेज के बाहर स्थायी रूप से यातायात पुलिसकर्मी और पुलिस पिकेट तैनात करने की मांग की।

छात्राओं ने हाल ही में श्रीगंगानगर में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस को पहले से सख्त और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में कॉलेज के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करना, जिले के सभी कैफे और होटलों में नियमित औचक निरीक्षण कर संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना तथा सभी प्रतिष्ठानों के CCTV कैमरों को पुलिस के अभय कमांड सेंटर से जोड़कर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करना शामिल है।

इस दौरान दिव्या दाधीच, अर्चना फगेरिया, सोनू कुंदन, हिमांशी, नानू दाधीच, पुलकी, अनुष्का, अंकिता, मानसी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगी।

Related Articles