जयपुर रेल मंडल के DRM रवि जैन का झुंझुनूं दौरा:रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं देखी; सुरक्षा-यात्री सुविधाओं पर की चर्चा
जयपुर रेल मंडल के DRM रवि जैन का झुंझुनूं दौरा:रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं देखी; सुरक्षा-यात्री सुविधाओं पर की चर्चा
झुंझुनूं : जयपुर रेल मंडल के प्रबंधक (DRM) रवि जैन सोमवार को झुंझुनूं में सेफ्टी संवाद किया। वे स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जहां ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। डीआरएम ने स्टेशन परिसर की बारीकी से जांच की और फिर यपुर मंडल के कई उच्च प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय रेलकर्मी और झुंझुनूं शहर के लोगों की मौजूदगी में संवाद किया।
DRM रवि जैन ने बताया- इस दौरे का मुख्य उद्देश्य रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ ग्राउंड पर काम करने वाले रेल कर्मचारियों से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव मांगना है। साथ ही स्टेशन पर अब तक हुए विकास कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा करना भी है।
नई ट्रेनों और नई रेल लाइनों की मांग पर चर्चा
क्षेत्र में नई रेल सेवाएं शुरू करने और नई रेल लाइन बिछाने की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर DRM ने कहा- स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाएंगे। अगर यात्रियों की जरूरत और ट्रेन परिचालन का औचित्य सही पाया जाता है, तो वर्क प्लान तैयार करेंगे।
डेमू ट्रेन के रूट और समय में बदलाव पर बात
सीकर-लोहारू डेमू ट्रेन सीकर जंक्शन पर काफी देर तक खड़े रहने और समय सुधार के सवाल पर DRM बोले- ट्रेन का एक निश्चित रूट और टाइम-टेबल चार्ट होता है। यदि ट्रेन को सीकर से समय से पहले चला दिया जाए, तो आगे के सेक्शन में क्रॉसिंग या ट्रैक क्षमता की समस्या उत्पन्न हो सकती है। हालांकि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस तकनीकी पहलू पर विचार किया जाएगा।
DRM ने चूरू के बजाय जयपुर से डेमू ट्रेन संचालन के सुझाव पर सरात्मक प्रतिक्रिया दी। सुझाव दिया गया था कि डेमू ट्रेन को चूरू के बजाय सीधे जयपुर से संचालित किया जाए, ताकि झुंझुनूं के यात्रियों को राजधानी तक आने-जाने में अधिक सुविधा हो। DRM ने कहा- ये अच्छा सुझाव है। इस पर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श करने की जरूरत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2283001


