[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे के डीआरएम चिड़ावा स्टेशन पहुंचे:रेल यात्री संघ और परमहंस दिव्यांग सेवा समिति ने बताई मांगें, नई ट्रेनों के ठहराव की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे के डीआरएम चिड़ावा स्टेशन पहुंचे:रेल यात्री संघ और परमहंस दिव्यांग सेवा समिति ने बताई मांगें, नई ट्रेनों के ठहराव की मांग

रेलवे के डीआरएम चिड़ावा स्टेशन पहुंचे:रेल यात्री संघ और परमहंस दिव्यांग सेवा समिति ने बताई मांगें, नई ट्रेनों के ठहराव की मांग

चिड़ावा : उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम रवि जैन ने सोमवार शाम को चिड़ावा का दौरा किया। वे निरीक्षण के लिए सीकर होते हुए लोहारू तक गए थे और वापसी में चिड़ावा स्टेशन पर कुछ देर रुके। इस दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर प्रदीप से स्टेशन के आय-व्यय, यात्री संख्या और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। डीआरएम जैन ने स्टेशन पर स्वच्छता बनाए रखने और अतिक्रमण न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्लेटफॉर्म की कम ऊंचाई और लिफ्ट नहीं होने की परेशानी के बारे में बताया

दौरे के दौरान परमहंस दिव्यांग सेवा समिति के अरुण दाधीच ने डीआरएम से मुलाकात की। उन्होंने दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफॉर्म की कम ऊंचाई और लिफ्ट न होने के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया। दाधीच ने बताया कि चिड़ावा के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

इस पर डीआरएम ने जल्द टेंडर करवाकर काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, चिड़ावा में आरपीएफ चौकी स्थापित करने और दोनों प्लेटफॉर्म के बीच रैंप बनाने की मांग भी रखी गई।

इस अवसर पर सज्जन टेलर, सचिन वर्मा, अनुज, जीतू, रेलवे स्टाफ सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

रेल यात्री संघ ने सौंपा ज्ञापन।
रेल यात्री संघ ने सौंपा ज्ञापन।

वहीं चिड़ावा रेल यात्री संघ ने भी अपना मांग पत्र सौंपा। जिसमें रेल सेवाओं के विस्तार और चिड़ावा को जंक्शन बनाने समेत अन्य मांगी रखी। मांग पत्र में चिड़ावा से सिंघाना होते हुए नारनौल तक नई रेल लाइन, जोधपुर–दिल्ली के बीच डेगाना–फुलेरा–रींगस–सीकर–झुंझुनूं–चिड़ावा–लोहारू–रेवाड़ी मार्ग से नई ट्रेन शुरू करने की मांग की गई।

इसके अलावा चिड़ावा एवं झुंझुनूं से दोपहर 12:15 बजे के बाद शाम 6:00 बजे तक जयपुर जाने के लिए कोई रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। इसलिए लोहारू–जयपुर रेल सेवा का नियमित संचालन लोहारू–चिड़ावा–झुंझुनूं–सीकर–जयपुर मार्ग से किया जाए। साथ ही इस रेलगाड़ी का समय ऐसा निर्धारित किया जाए कि यह लोहारू से दोपहर लगभग 2:30 या 3:00 बजे प्रस्थान करे और जयपुर से शाम लगभग 7:00 या 7:15 बजे वापसी के लिए रवाना हो, जिससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सुविधा मिल सके।

वहीं ट्रेन संख्या 04721/04722 हिसार–जयपुर–हिसार (वाया सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, सीकर) अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा, जिसका संचालन खाटू श्यामजी मेले के दौरान किया गया था, उसे पुनः नियमित रूप से शुरू करने की भी मांग की गई। इस दौरान रेल यात्री संघ, चिड़ावा की ओर से अभिषेक, नीरज एवं आर्यन मौजूद रहे।

Related Articles