[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज:गौ संरक्षण कानून को लेकर जिला मुख्यालय के लिए कूच किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज:गौ संरक्षण कानून को लेकर जिला मुख्यालय के लिए कूच किया

गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज:गौ संरक्षण कानून को लेकर जिला मुख्यालय के लिए कूच किया

छापर : छापर कस्बे से सोमवार सुबह गोशाला पदाधिकारियों और दर्जनों गौभक्तों ने चूरू जिला मुख्यालय के लिए कूच किया। वे गौ संरक्षण कानून लागू करने और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। यह कूच ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत किया गया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दर्जनों गौभक्त बस से चूरू के लिए रवाना हुए।

श्री राम शंकर गोशाला के अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी ने बताया कि 27 जुलाई को देशभर के जिला मुख्यालयों पर इसी तरह के ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, उनके लिए केंद्रीय कानून बनाने और संरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

इस अवसर पर श्रीराम शंकर गौशाला के राधेश्याम सारड़ा, कमला प्रसाद चांगल, राजकुमार शर्मा, किशन लाल शर्मा, महावीर दर्जी, सरोज लाहोटी, दीपक चांगल, भावना, मोहित, दीपशिखा, कनिष्का सहित कई अन्य गौभक्त उपस्थित थे।

Related Articles