गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग:गौ भक्तों ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग:गौ भक्तों ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में सोमवार दोपहर गौभक्तों, संतों और मातृशक्ति ने एक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की। गौभक्तों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें गौ संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही गई। यह रैली देशव्यापी गौ सम्मान अभियान के तहत आयोजित की गई थी।

अभियान के तहत संत देवनाथ, ध्यान नाथ, खासोली धाम के नवरतन गिरी, श्याम नाथ और गंगा नाथ के नेतृत्व में संतों और आमजन ने रैली में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर गौ-सेवा और गौ-रक्षा का संकल्प लिया।

ज्ञापन में गौभक्तों और संतों ने राज्य व केंद्र सरकार से गौमाता को शीघ्र राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने गोहत्या पर देशव्यापी पूर्ण प्रतिबंध लगाने और सख्त कानून बनाने की भी अपील की। इसके अतिरिक्त प्रत्येक क्षेत्र में बेसहारा गोवंश के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की गई।
गौभक्तों ने इस देशव्यापी अभियान को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूलाल जांगिड़, गोपीराम शर्मा, बीएन राजोतिया, राधेश्याम, घनश्याम सारोठिया, श्रीराम चोटिया, विनोद जांगिड़, हरीश बजाज, विनोद राठी, रविशंकर, ललित, सुरेश, चंद्रशेखर ओझा, सुभाषचंद्र शर्मा, हंसराज, हरिराम, बनवारीलाल पूनिया, लालचंद अग्रवाल, निशा शर्मा, विनीता शर्मा, सरोज और ललिता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2282949


