[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्रेन डेथ से अंगदान तक, विशेषज्ञों ने तोड़ीं भ्रांतियां:बोले- मौत के बाद भी बचाई जा सकती हैं कई जिंदगियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ब्रेन डेथ से अंगदान तक, विशेषज्ञों ने तोड़ीं भ्रांतियां:बोले- मौत के बाद भी बचाई जा सकती हैं कई जिंदगियां

ब्रेन डेथ से अंगदान तक, विशेषज्ञों ने तोड़ीं भ्रांतियां:बोले- मौत के बाद भी बचाई जा सकती हैं कई जिंदगियां

चूरू : राज्य सरकार के ‘अंगदान महादान’ जन-जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को चूरू मेडिकल कॉलेज में आयोजित पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, मेडिकल विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ और मुख्य संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा कि एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने ब्रेन डेथ की अवधारणा, अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया और समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही डॉक्टरों और मेडिकल विद्यार्थियों से इस जनहित अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विशेषज्ञों ने दिए वैज्ञानिक और कानूनी पहलुओं के जवाब

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रचिता माथुर ने किया। पैनल डिस्कशन में डॉ. अजीत गढ़वाल, डॉ. विकास देवड़ा, डॉ. आकांक्षा जूण और डॉ. संगीता चौधरी ने विशेषज्ञ पैनलिस्ट के रूप में अंगदान के चिकित्सीय, सामाजिक और कानूनी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने डॉक्टरों और एमबीबीएस विद्यार्थियों के सवालों के वैज्ञानिक और सरल उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संकल्प

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, डॉक्टर और बड़ी संख्या में एमबीबीएस विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles