देवशयनी द्वादशी पर खाटूधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन
देवशयनी द्वादशी पर खाटूधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : विश्व प्रसिद्ध खाटूधाम में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी-द्वादशी के दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, जो देर शाम तक लगातार बनी रहीं। देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
द्वादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को खीर-चूरमे का भोग अर्पित किया। वहीं अनेक भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने पर गठजोड़े की जात दी तथा बच्चों के जड़ूला (मुंडन) संस्कार भी संपन्न कराए।

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिर प्रशासन की ओर से मुख्य मेला मार्ग की 14 लाइनों के माध्यम से दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए गए।
शाम के समय मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू होने से गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान भी श्रद्धालुओं का बाबा श्याम के दरबार में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा और पूरा खाटूधाम भक्तिरस में डूबा नजर आया।
मेले के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को पेयजल, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में पूरे समर्पण के साथ जुटे रहे।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्थाओं के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी एवं पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सुरक्षा बल लगातार तैनात रहे तथा दर्शन व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी गई। पूरे दिन “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” और जय श्री श्याम के जयकारों से खाटूधाम का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280862


