[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीमार पिता अस्पताल में, पीछे से चोर ले उड़े बेटियों की शादी के गहने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

बीमार पिता अस्पताल में, पीछे से चोर ले उड़े बेटियों की शादी के गहने

बीमार पिता अस्पताल में, पीछे से चोर ले उड़े बेटियों की शादी के गहने

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : थोई थाना क्षेत्र के कोटड़ी सिमारला गांव में एक बीपीएल परिवार के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। परिवार के मुखिया शंकरलाल वर्मा की किडनी खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के लिए पूरा परिवार अस्पताल गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

परिजन जब अस्पताल से लौटे तो घर के कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि दो बेटियों की शादी के लिए वर्षों से बड़ी मुश्किल से सोने-चांदी के आभूषण जोड़कर रखे थे। चोर सोने का मंगलसूत्र, मांग टीका, कानों के आभूषण, चांदी की तागड़ी, दो जोड़ी पायजेब, दो चांदी के सिक्के, कांसे के बर्तन, करीब 75 किलो गेहूं, ₹10 हजार नकद सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना पर पीड़ित के भतीजे ने थोई थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles