बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल:खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहा था परिवार, गंभीर घायल महिला सीकर रेफर
बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल:खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहा था परिवार, गंभीर घायल महिला सीकर रेफर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस में पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीमाधोपुर मार्ग पर छीलावाली गांव बस स्टैंड के पास रविवार शाम लोक परिवहन बस और वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी कमल सिंह (42), उनकी पत्नी रुमा देवी (38), पुत्र प्रतीक (11) और पुत्री दिव्या सैनी (13) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान छीलावाली गांव बस स्टैंड के पास सामने से आ रही लोक परिवहन बस से कार की भिड़ंत हो गई।
हादसे में रुमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर सीकर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया।
पुलिस थाने के एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को पुलिस थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2280867


