[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारगिल विजय दिवस पर अभाविप की तिरंगा रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कारगिल विजय दिवस पर अभाविप की तिरंगा रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर अभाविप की तिरंगा रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला झुंझुनूं की ओर से जानूं स्कूल से शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विभाग संयोजक कुलदीप जगावत ने बताया कि रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “वीर शहीद अमर रहें” जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारों से पूरा शहर गूंज उठा। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कार्यकर्ता चिराग साधना ने कहा कि रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप के विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

रैली का समापन शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर अभय सिंह, रोहित गुर्जर, कुणाल एचरा, पंकज बॉक्सर, महिपाल, अक्षय चौधरी, मनीष फोगाट, दीपक सैनी, भरत कुमार, यश शर्मा, निशु वर्मा, दिव्या, सौरभ, विश्वास शर्मा, करण रोहिल्ला, नितेश सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles