कारगिल विजय दिवस पर शहीद विजयपाल सिंह ढाका को श्रद्धांजलि, वीरांगना व परिजनों का सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर शहीद विजयपाल सिंह ढाका को श्रद्धांजलि, वीरांगना व परिजनों का सम्मान
नवलगढ़ : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अलायंस क्लब नवलगढ़, भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति एवं शहीद विजयपाल स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल शहीद विजयपाल सिंह ढाका की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर शहीद के पिता नोरंगराम, माता सोनी देवी तथा वीरांगना सरिता देवी का साफा, शॉल, दुपट्टा, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अलायंस क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर जांगिड़, डीएसपी सुगन सिंह, सीआई अजय सिंह राठौड़, रामलाल सांखणिया, बृजेंद्र डोटासरा, मेजर डी.पी. शर्मा एवं माया चौधरी ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र ख्यालिया, मनोज रूनला, एडवोकेट अश्विनी कुमार, मोहनलाल चूड़ीवाल, मुरली मनोहर चोबदार, फूलचंद सैनी, कृष्ण कुमार डीडवानिया, जगदीश प्रसाद जांगिड़, कैप्टन बजरंगलाल, सूबेदार मामचंद, डॉ. जगदीश प्रसाद कड़वासरा, रणजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, ओमप्रकाश ढाका, श्रवण सिंह, चौथमल सौंकरिया सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि के दौरान “विजयपाल अमर रहें” के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन पीरामल दायमा ने किया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
उल्लेखनीय है कि कारगिल युद्ध में राजस्थान के 52 वीर सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें झुंझुनूं जिले के 19 और नवलगढ़ क्षेत्र के 2 वीर सपूत शामिल थे। उनके शौर्य और बलिदान को क्षेत्रवासी आज भी गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280878


