[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धूप में परोसी गई व्यवस्था: अफसर एसी हॉल में, विद्यार्थी होटल के बाहर तपते सूरज में भोजन करते दिखाई दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धूप में परोसी गई व्यवस्था: अफसर एसी हॉल में, विद्यार्थी होटल के बाहर तपते सूरज में भोजन करते दिखाई दिए

धूप में परोसी गई व्यवस्था: अफसर एसी हॉल में, विद्यार्थी होटल के बाहर तपते सूरज में भोजन करते दिखाई दिए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के रविवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की दो तस्वीरें सामने आईं। एक ओर बड़े प्रशासनिक अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए होटल के भीतर वातानुकूलित वातावरण में भोजन की बेहतर व्यवस्था की गई, वहीं दूसरी ओर एनसीसी कैडेट्स और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को होटल के मुख्य द्वार के बाहर कड़ी धूप में भोजन करना पड़ा।

दोपहर की तपिश के बीच विद्यार्थियों को न तो बैठने की समुचित व्यवस्था मिली और न ही भोजन ग्रहण करने के लिए छायादार स्थान। नतीजा यह रहा कि कई विद्यार्थी होटल के बाहर सड़क किनारे, पेड़ों की छांव, टैक्सी के अंदर और पार्किंग क्षेत्र में बैठकर भोजन करने को मजबूर दिखे। कुछ छात्र तो पास की चाय की थड़ी पर जाकर खाना खाते नजर आए।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस कार्यक्रम में देश के भविष्य कहे जाने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, वहीं उनके सम्मान और सुविधा को लेकर इतनी बड़ी अनदेखी कैसे हो गई। जिस भीषण गर्मी में सामान्य व्यक्ति दो मिनट खड़ा होना भी मुश्किल समझता है, उसी धूप में विद्यार्थियों को भोजन परोस दिया गया। यदि अधिकारियों के लिए बेहतर इंतजाम किए जा सकते हैं तो विद्यार्थियों के लिए कम से कम छांव और बैठकर भोजन करने की व्यवस्था तो होनी ही चाहिए थी।

Related Articles