[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोहिड़ा स्टैंड (चुड़ेला) में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार का नागरिक अभिनंदन, सुना ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोहिड़ा स्टैंड (चुड़ेला) में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार का नागरिक अभिनंदन, सुना ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड

रोहिड़ा स्टैंड (चुड़ेला) में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार का नागरिक अभिनंदन, सुना 'मन की बात' का 136वां एपिसोड

झुंझुनूं : रोहिड़ा स्टैंड (चुड़ेला) में रविवार को पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार का ग्रामीणों ने फलों से तौलकर, साफा पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया।

इसके बाद बूथ संख्या 161 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड सुना गया। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कारगिल विजय दिवस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, विज्ञान, रक्षा क्षेत्र में बढ़ती क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर ढाका, जिला कार्यालय प्रभारी महेंद्र धायल, राजेंद्र ठेकेदार, पूर्व सरपंच सुरेश सिंहाग, सुरेश थाकन, छगन सिंह, सतीश पूनिया, जगदीश जांगिड़, पवन भालोठिया, देशराज राहड़, मुकेश दूत, जगमेंद्र धायल, रघुवीर कड़वासरा, ओमप्रकाश खरड़िया, महेश शेखावत, नंद कुमार तिलोटिया, भागीरथ तिलोटिया, राजेंद्र जांगिड़, प्रभुदयाल जांगिड़, बनवारी जांगिड़, निरंजन शर्मा, सीताराम शर्मा, अशोक सांई, अनिल बाबल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles