बबाई थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक:नीट पेपर लीक मामले पर हुई चर्चा, भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील
बबाई थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक:नीट पेपर लीक मामले पर हुई चर्चा, भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील
बबाई : बबाई पुलिस थाना परिसर में शनिवार को देर शाम युवा सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सत्यवीर सिंह यादव ने बैठक की अध्यक्षता की और उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया।
थानाधिकारी यादव ने नीट पेपर लीक प्रकरण पर चर्चा करते हुए बताया कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त दोषियों के खिलाफ न्यायोचित और त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे कुछ लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमजाल में न फंसें, जो अनावश्यक रूप से मामले को तूल देकर विरोध की चिंगारी पैदा कर रहे हैं और तोड़फोड़ व प्रदर्शन करवा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को अपना समय बर्बाद न करने और गलत अफवाहों के आधार पर अमर्यादित कार्य न करने की सलाह दी।
यादव ने नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान कर उन्हें समझाने या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने आए दिन हो रही वाहन दुर्घटनाओं के मद्देनजर सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रहने पर जोर दिया।
इस बैठक में अमरसिंह खटाणा (बैचावाली), सचिन पंवार, सतीश गुर्जर, शिवकुमार, स्नेह कुमार, हर्ष कालोटा, राजवीर गुणीनींचा, दिनेश कालोटा, आयुष सांभरिया सहित दर्जनों युवा सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280036


