[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में आत्महत्या करने वाले नीट छात्रों को श्रद्धांजलि:कांग्रेस ने अंबेडकर पार्क में रखी सभा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद रद्द की आक्रोश रैली

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में आत्महत्या करने वाले नीट छात्रों को श्रद्धांजलि:कांग्रेस ने अंबेडकर पार्क में रखी सभा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद रद्द की आक्रोश रैली

नवलगढ़ में आत्महत्या करने वाले नीट छात्रों को श्रद्धांजलि:कांग्रेस ने अंबेडकर पार्क में रखी सभा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद रद्द की आक्रोश रैली

नवलगढ़ : कांग्रेस ने शनिवार शाम को नवलगढ़ के अंबेडकर पार्क में नीट पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित युवाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा का आयोजन किया। यह सभा उन युवाओं को समर्पित थी, जिन्होंने कथित तौर पर पेपर लीक के कारण आत्महत्या की थी।

पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आक्रोश रैली निकालने की योजना थी। हालांकि, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद इसे श्रद्धांजलि सभा में बदल दिया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सैनी, जिला महासचिव अदनान खत्री और पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

कांग्रेस नेत्री सुभीता सीगड़ और अनोखा सैनी ने भी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और न्याय की मांग को दोहराया। सुरेंद्र कलवानिया ने छात्रों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा में ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, समाजसेवी सुरेन्द्र कलवानिया, पूर्व पार्षद महेंद्र सैनी, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुभीता सीगड़, पूर्व अधिशाषी अभियंता मूलचंद सैनी, अनोखा सैनी, पूर्व पार्षद अदनान खत्री, विकेश रॉयल, पूर्व पार्षद आरिफ चौहान, पूर्व पार्षद विनोद घुंघरवाल, पूर्व पार्षद रफीक लंगा, शहर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला, मोहम्मद अयूब बिलू, दीपक सर्राफ, जाविद व विकेश रॉयल, रामगोपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles