[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी ब्लॉक के निजी स्कूल 28 जुलाई को बंद रहेंगे:संबल एप की जांच प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग, संचालकों ने लिया निर्णय

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी ब्लॉक के निजी स्कूल 28 जुलाई को बंद रहेंगे:संबल एप की जांच प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग, संचालकों ने लिया निर्णय

पिलानी ब्लॉक के निजी स्कूल 28 जुलाई को बंद रहेंगे:संबल एप की जांच प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग, संचालकों ने लिया निर्णय

पिलानी : पिलानी ब्लॉक के सभी निजी विद्यालय 28 जुलाई को बंद रहेंगे। एक निजी स्कूल में हुई ब्लॉक की बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कपूर सिंह ने की।

आरटीई का बकाया भुगतान देने की मांग

बैठक में उपस्थित विद्यालय संचालकों ने सरकार से कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें शिक्षा संबल ऐप की जांच प्रक्रिया पर रोक लगाना, आरटीई का लंबित भुगतान तुरंत जारी करना, स्कूल बसों की फिटनेस का व्यावहारिक शुल्क निर्धारित करना, आरटीई के तहत पुस्तकों की राशि बढ़ाना और प्रति छात्र आरटीई शुल्क में वृद्धि करना शामिल है।

संचालकों ने बताया कि इन मांगों को लेकर जिलेभर के निजी शिक्षण संस्थान आंदोलन कर रहे हैं। इसी आंदोलन के समर्थन में पिलानी ब्लॉक के सभी निजी विद्यालय 28 जुलाई को बंद रखने का फैसला किया गया है।

ये रहे मौजूद

इस बैठक में संजीव पूनिया, राकेश पंघाल, डॉ. राजकुमार कादयान, सतवीर जांगिड़, कुलदीप कुमार, सुशील कुमार, जगदीश शर्मा, विजय श्योराण, वीरेंद्र कुमार, गौरव शर्मा और गौतम सहित बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालक मौजूद रहे।

Related Articles