मेलों से भारतीय संस्कृति को मिलता है संरक्षण, पिलानी में मेगा ट्रेड फेयर मेले का शुभारंभ हुआ
मेलों से भारतीय संस्कृति को मिलता है संरक्षण, पिलानी में मेगा ट्रेड फेयर मेले का शुभारंभ हुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : कस्बे के उत्सव मैदान में शनिवार देर शाम राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। मेले का उद्घाटन भाजपा नेता राजेश दहिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पिलानी थानाधिकारी अलका बिश्नोई ने की। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करने एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश दहिया ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है तथा स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेलों के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत नई पीढ़ी तक पहुंचती है।
अध्यक्षता कर रही थानाधिकारी अलका बिश्नोई ने कहा कि मेले मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने सभी से मेले का आनंद सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से लेने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉ मनोज जांगिड़ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज, मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, मुरली मनोहर शर्मा, नरेंद्र सिंह राठौड़, हिंदू क्रांति संगठन के विकास शर्मा, गोविंद, सरवन, आसाराम गुर्जर, राजेश सिंह राठौड़, अनिता जांगिड़, मनोज डाबड़ीवाल, प्रदीप योगी तथा सुरेंद्र कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इससे पूर्व मेला संयोजक रईश भाई ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले में एक ही छत के नीचे खरीदारी और मनोरंजन की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
मेला आयोजन से जुड़ी सोनल जैन ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले, पूजा-पाठ की सामग्री, रसोई से जुड़े उपयोगी सामान, बच्चों के खिलौने, रेडीमेड परिधान सहित घरेलू उपयोग की अनेक वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा परिवारों के मनोरंजन के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे हर आयु वर्ग के लोग मेले का आनंद उठा सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278692


