कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को नमन:झुंझुनूं में शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर पुष्पचक्र अर्पित किए
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को नमन:झुंझुनूं में शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर पुष्पचक्र अर्पित किए
झुंझुनूं : कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वावधान में स्थानीय शहीद स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमजेएफ लायन उमर कुरैशी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उपस्थित सभी लोगों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके बलिदान को सदैव प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. डी.एन. तुलसियान, सचिव एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन एस.के. केजरीवाल, लायन बबीता कुमावत, जेडसी लायन शकुंतला पुरोहित, लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, लायन शिव कुमार जांगिड़, लायन डॉ. उमेद सिंह, लायन डॉ. एन.एस. नरूका, लायन कैलाशचंद सिंघानिया, लायन पी.एल. हवाई, लायन सुनील कौशिक, लायन शिवरतन शर्मा, लायन मांगीलाल वर्मा, लायन महिपाल सिंह, तेजस्विनी शर्मा, बाबूलाल थालौर, गफ्फार मनिहार, मधु खन्ना, अली हसन, परवेज सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278691


