डाइट में संस्कृत शिक्षकों का तीन दिवसीय दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न
डाइट में संस्कृत शिक्षकों का तीन दिवसीय दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न
झुंझुनूं : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में कक्षा 6 से 8 तक तृतीय भाषा संस्कृत पढ़ाने वाले एल-2 शिक्षकों का तीन दिवसीय दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम नवाचारों के साथ संपन्न हुआ। डाइट प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में 40 शिक्षकों ने भाग लिया।
आईएफआईसी प्रभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में प्रभागाध्यक्ष डॉ. राजबाला ढाका ने इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका बराला ने नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संस्कृत शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए नवाचारी तरीकों के उपयोग पर बल दिया।
संदर्भ व्यक्ति मूलचंद ने प्रतिभागियों को संस्कृत लेखन, वाचन, पठन, व्याकरण तथा नवाचारी शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन संस्कृत प्रार्थना एवं श्लोक उच्चारण के साथ सत्रों की शुरुआत की गई।
समापन अवसर पर डाइट प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने कहा कि प्रशिक्षण की सफलता तभी है, जब शिक्षक सीखी गई नवाचारी शिक्षण विधियों को कक्षा में प्रभावी रूप से लागू करें। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता प्रतिभा न्योला, व्याख्याता सरिता नूनिया, संदर्भ व्यक्ति सुरेश चंद्र शर्मा, निरंजन शर्मा तथा मुकेश जांगिड़ भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278692


