खेड़ी के श्री जबरहस्त हनुमान मंदिर में भंडारा 29 को
खेड़ी के श्री जबरहस्त हनुमान मंदिर में भंडारा 29 को
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद के खेड़ी गांव स्थित श्री जबरहस्त हनुमान मंदिर में इस साल गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 29 जुलाई को एक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी मनोहर दास ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर सकेंगे। भंडारा दोपहर सवा 3 बजे से प्रारंभ होगा। इस भंडारे में खेड़ी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है।
मंदिर पुजारी और समस्त ग्रामवासियों की ओर से सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है। पुजारी ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बजरंगबली की कृपा से यह आयोजन प्रत्येक वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होता है। महोत्सव के लिए मंदिर परिसर को फूलों और झालरों से सजाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278691


