[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग:भूतनाथ मंदिर के पास हुआ हादसा, दमकल ने आधे घंटे में पाया आग पर काबू

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग:भूतनाथ मंदिर के पास हुआ हादसा, दमकल ने आधे घंटे में पाया आग पर काबू

रींगस में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग:भूतनाथ मंदिर के पास हुआ हादसा, दमकल ने आधे घंटे में पाया आग पर काबू

रींगस : रींगस शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित भूतनाथ मंदिर के पास लगे हुए बिजली ट्रांसफार्मर में शुक्रवार शाम को अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। नगर पालिका दमकल और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सुबह के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रहती है। शाम को आग लगने से बड़ा हादसा टल गया।

दमकल कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर गीता देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह के घर के पास खंभों पर रखा था। अचानक तेज धमाके के साथ आग लगने से तीन फेस की डीपी जलने लगी। आग को बढ़ती देख मंदिर में आए हुए श्रद्धालु डट गए, इसके बाद पुलिस थाने पर सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायरमैन सुरेश, जितेंद्र कुमार और राजकुमार मिल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Related Articles