[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

सरदारशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

सरदारशहर : नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरदारशहर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 14 किलो अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित दो विशेष टीमों ने यह कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई

उपनिरीक्षक रामकरण सिंद्ध के नेतृत्व में टीम ने वार्ड नंबर 47 स्थित मंगलम गैस एजेंसी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। उसके कब्जे से 11 किलो 962 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने श्यामलाल (62) निवासी वार्ड नंबर 47, सरदारशहर को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी कार्रवाई

उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम ने चूरू रोड पर एक संदिग्ध टेम्पो का पीछा कर उसे रोक लिया। तलाशी में वाहन से 2 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने रविन्द्र कुमार (39) निवासी सांखू, हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड, चूरू को टेम्पो सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles