लीखवा में छात्र एकता का महासंकल्प, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में गरजे युवा
भीम आर्मी व नवयुवक मंडल के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम, बड़ी संख्या में युवाओं ने दिल्ली कूच का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में भीम आर्मी एवं नवयुवक मंडल लीखवा के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए युवाओं ने इसे छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास बताया और पुलिस प्रशासन के प्रति अपना विरोध जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम आर्मी अध्यक्ष प्रो. चेतराम लीखवा ने युवाओं से शिक्षा को अपने जीवन का सबसे बड़ा हथियार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा सरकार की शिक्षा एवं भर्ती संबंधी नीतियों की आलोचना करते हुए युवाओं से जागरूक रहने का आह्वान किया।
वहीं नवयुवक मंडल लीखवा के अध्यक्ष अजय लीखवा ने युवाओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति है और छात्रों की समस्याओं का समाधान सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने संकल्प लिया कि वे बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर आंदोलनरत विद्यार्थियों के समर्थन में अपनी भागीदारी निभाएंगे। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने “इंकलाब जिंदाबाद”, “छात्र एकता जिंदाबाद”, “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” तथा “पेपर लीक बंद करो” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर सोनू नागर सुखबीर भांडिया रवि भांडिया टिंकू खेड़ला सुभाषचंद्र रेवाड़िया राजपाल कुमावत समीर पिलानी डॉ. संदीप भाम्बू देवेंद्र नारनोलिया साहिल मावर हेतराम नारनोलिया राहुल नारनोलिया भवानी वर्मा प्रवीण नारनोलिया विकास छापड़ा धोनी छापड़ा मनकित रेवाड़िया मोनिका कुमारी पूजा कुमारी सुशील काला खेड़ला सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2277057


