चूरू के दो अस्पतालों में शुरू हुई प्रसव हेल्प डेस्क, 24 घंटे मिलेगी गर्भवती महिलाओं को सहायता
चूरू के दो अस्पतालों में शुरू हुई प्रसव हेल्प डेस्क, 24 घंटे मिलेगी गर्भवती महिलाओं को सहायता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल, चूरू तथा राजकीय उप जिला चिकित्सालय, राजगढ़ में प्रसव हेल्प डेस्क शुरू की है।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि हेल्प डेस्क पर 24 घंटे प्रसव सखी तैनात रहेगी, जो अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को जांच, उपचार और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल और उप जिला अस्पताल में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से बेड आरक्षित किए गए हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय जांच, उपचार, प्रसव एवं प्रसवोत्तर सेवाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को प्राथमिकता के आधार पर विशेष स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2277057


