[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आज झुंझुनूं में कैंडल मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीट पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आज झुंझुनूं में कैंडल मार्च

नीट पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आज झुंझुनूं में कैंडल मार्च

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 25 जुलाई को शाम 6:30 बजे गांधी चौक से अंबेडकर पार्क तक कैंडल लाइट मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडावा विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा चौधरी करेंगी। यह आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया जा रहा है।

कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने बताया कि मार्च में कांग्रेस जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आमजन शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि कैंडल मार्च के माध्यम से निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था, छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई जाएगी। साथ ही परीक्षा अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।

Related Articles