राष्ट्रपति गाइड प्रमाण पत्र से सम्मानित हुईं राजगढ़ की सुमैया बानो
राष्ट्रपति गाइड प्रमाण पत्र से सम्मानित हुईं राजगढ़ की सुमैया बानो
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
राजगढ़ : मोहल्ला नरडीयान निवासी सुमैया बानो, पुत्री जाकिर खान चौहान, को भारत स्काउट एवं गाइड के चौथे अधिवेशन में राष्ट्रपति गाइड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। सरदारशहर में आयोजित समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी अभिनेश महर्षि एवं स्टेट चीफ कमिश्नर नीरज आर्य ने उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।
पीटीआई यासीन खान चौहान ने बताया कि सुमैया इससे पहले राजस्थान के राज्यपाल से भी सम्मानित हो चुकी हैं। सुमैया ने कहा कि उनका सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना है।
राजगढ़ पहुंचने पर सुमैया का परिवार और क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सफी मोहम्मद (आरपीएफ), मोहम्मद साहिल, समीर, शौकत अली, अयूब ठेकेदार, आमीन, असगर खान खींची, साबिर मोड़वासी और शहनाज अहमद सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2277040


