[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय रेलवे द्वारा 25 सितंबर से 3 अक्टूबर. के बीच कई ट्रेन जोधपुर-हिसार ‌ बाधित रहेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय रेलवे द्वारा 25 सितंबर से 3 अक्टूबर. के बीच कई ट्रेन जोधपुर-हिसार ‌ बाधित रहेगी

भारतीय रेलवे द्वारा 25 सितंबर से 3 अक्टूबर. के बीच कई ट्रेन जोधपुर-हिसार ‌ बाधित रहेगी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारतीय रेल द्वारा जोधपुर मंडल में रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस का ‌ कार्य होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में आने वाले दिनों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। कुचामन सिटी-नया खारड़िया के बीच ब्रिज नंबर 43 और उम्मेद-खारिया खंगार स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 35 व 39 पर तकनीकी कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है।

इसके चलते 25 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच जोधपुर मंडल की ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि दौरान जोधपुर-हिसार ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं एक ट्रेन डायवर्टेड रूट से चलेगी और एक री-शेड्यूल होगी। इस समयावधि के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी : जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 25 सितंबर को जोधपुर से नहीं चलेगी।

वहीं हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर को हिसार से रद्द रहेगी। इनका रूट डायवर्ट रहेगा : जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को जैसलमेर से रवाना होने वाली ट्रेन तय रूट के बजाय बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-जयपर होकर चलेगी। ये ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सीकर, रींगस और जयपुर स्टेशन पर रुकेगी।

ये देरी से रवाना होगी: दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 26 सितंबर को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा देरी से रवाना होगी। इन रूटों पर टिकट बुक कर रखा है, तो स्टेशन रवाना होने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम या 139 पर ट्रेन की सही स्थिति जरूर चैक कर लें।

Related Articles