झारिया में सर्व समाज का रक्तदान शिविर संपन्न, 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित
झारिया में सर्व समाज का रक्तदान शिविर संपन्न, 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम झारिया में सर्व समाज के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान 100 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी योगदान दिया।
शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) झारिया में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि निसार खान ने की। मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहसिन खान राणा, भंवर सिंह फौजी, डॉ. आशीष कुल्हरी, डॉ. ढाका और सोयल खान डीके रहे। अतिथियों का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी ने कहा कि रक्तदान समाज सेवा और मानवता का सर्वोच्च कार्य है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान से जुड़े भ्रम और भय को दूर करना आवश्यक है। ऐसे शिविरों के माध्यम से सुरक्षित वातावरण में रक्त संग्रह कर ब्लड बैंकों में होने वाली कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।

शिविर को सफल बनाने में ओमप्रकाश सारण, कैलाश सारण, सलीम खान, ब्रजलाल खांडा, निराण खांडा, मुकेश प्रजापत, सुरेंद्र प्रजापत, अल्ताफ खान, जुनैद खान, मांगीलाल, पंकज मेघवाल, जावेद खान, बिलाल खान, सुफियान तंवर और राकेश मेघवाल सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन खुशी मोहम्मद (केडी) एवं वाहिद तंवर ने किया। अंत में अध्यक्षता कर रहे निसार खान ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276906

