देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर चूरू में सर्व समाज एवं मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालय को शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए इसके ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने और संस्थान को सुरक्षित रखने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र उमर अब्बास ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को बचाया जाना चाहिए। जिला कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर छात्र को पेन भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय अल्पसंख्यक समुदाय सहित सभी वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। ऐसे संस्थान को नुकसान पहुंचाना हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करेगा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यदि विश्वविद्यालय से जुड़े किसी प्रकार के कानूनी या प्रशासनिक विवाद हैं, तो उनका समाधान कानून के दायरे में किया जाना चाहिए, न कि शैक्षणिक संस्थान को ध्वस्त करके। प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा विद्यार्थियों के शिक्षा के अधिकार और शैक्षणिक धरोहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर खान, एडवोकेट शाहबाज खान, एडवोकेट जावेद खान, आमीन खान (सेवानिवृत्त एएसएम), समाजसेवी मकसूद खान तंवर, छात्र नेता हसनैन भाटी, छात्र उमर अब्बास, अरविंद भाम्भू, सुनील मेघवाल, सद्दाम चौहान, तैयब ट्रेलर, नबी अगवान, अब्बास खान (प्रदेशाध्यक्ष, मुस्लिम राजपूत महासभा राजस्थान), अख्तर खान रूकनखानी सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us