परीक्षा तिथि बढ़ाने और समस्याओं के समाधान की मांग:ABVP ने प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
परीक्षा तिथि बढ़ाने और समस्याओं के समाधान की मांग:ABVP ने प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
चूरू : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। इसमें कॉलेज परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने और कॉलेज की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अभी भी तीन गुना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार किए जा रहे हैं, जबकि 29 जुलाई से परीक्षाएं शुरू करने की तिथि घोषित की जा चुकी है।
हाल ही में आयोजित आरपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं और बीच में पड़े ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण अधिकांश विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से परीक्षा तिथियों को आगे बढ़ाया जाना आवश्यक है। जिला संयोजक नरेंद्रसिंह तंवर ने कहा कि चूरू जिले के सबसे बड़े कॉलेजों में से एक लोहिया कॉलेज में विद्यार्थियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
उन्होंने बताया कि कॉलेज के शौचालयों में नियमित रूप से पानी की व्यवस्था नहीं है और साफ-सफाई का भी अभाव है। परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। विवेकानंद वाटिका और सरस्वती वाटिका की नियमित साफ-सफाई नहीं होती है। साथ ही, सूचना पट पर विषयवार कालांश (टाइम-टेबल) भी प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर मंत्री नरेन्द्रसिंह रामसरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी पांच दिनों में परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग पर विश्वविद्यालय द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया और कॉलेज की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन की होगी।
इस मौके पर झुंझुनू विभाग छात्रा प्रमुख पूजा भाम्भू, प्रांत एसएफडी सहसंयोजक मोनिका राठौड़, चूरू भाग संयोजक वरुण शर्मा, नगर सहमंत्री गर्व रक्षक, निखिल रामसरा, विनोद प्रजापत, रोहित वाल्मीकि, हंशु मार्शल, विशाल शर्मा, नरेन्द्र बिसाऊ, हर्षित गोदारा, विवेक जांगिड़, कनवीर सिंह, योगेंद्र जांगिड़, दीपक सैनी, विजय कुमार और मोनू कुमार आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276914

