सादुलपुर की कच्ची बस्ती में 2 साल बाद पहुंचा पानी:लोगों ने डीजे पर नाचकर मनाई खुशी, अब बिजली और शौचालय की मांग
सादुलपुर की कच्ची बस्ती में 2 साल बाद पहुंचा पानी:लोगों ने डीजे पर नाचकर मनाई खुशी, अब बिजली और शौचालय की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर शहर के वार्ड-14 स्थित कच्ची बस्ती की 54 झुग्गियों में करीब दो साल बाद पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। लंबे इंतजार के बाद बस्ती में पानी पहुंचने पर लोगों ने डीजे बजाकर नाचते हुए खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। बस्ती में रहने वाले करीब 300 लोग लंबे समय से पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे। इसके लिए लोगों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किए और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे थे।

देवेंद्र झाझड़िया ने दिया था पाइपलाइन का आश्वासन
जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई को पैरा ओलंपिक अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया ने बस्ती का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बस्ती को मॉडल बस्ती के रूप में विकसित करने और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।इसके बाद नई पाइपलाइन बिछाई गई और गुरुवार दोपहर बस्ती में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
पानी पहुंचते ही बस्ती में छाया उत्साह
पानी आने के बाद बस्ती में उत्साह का माहौल बन गया। एडवोकेट गायत्री पूनिया के नेतृत्व में लोगों ने देवेंद्र झाझड़िया और भाजपा नेता जोगेंद्र झाझड़िया के समर्थन में नारे लगाए और उनका आभार जताया। लोगों ने डीजे पर देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर खुशी जाहिर की।
अब बिजली और शौचालय की मांग
एडवोकेट गायत्री पूनिया ने बताया कि शहर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित इस कच्ची बस्ती में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। पेयजल सुविधा शुरू होना विकास की दिशा में पहली पहल है। उन्होंने कहा कि अब बस्ती में बिजली, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान पिंकी, सोमिया, जिक्का, मनोज, साधना, कोमल, शिमा, आरती, हाजरा और लाजवंती सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276823


