[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देहशोषण:लाखों के गहने और नकदी ऐंठने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

नाबालिग को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देहशोषण:लाखों के गहने और नकदी ऐंठने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

नाबालिग को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देहशोषण:लाखों के गहने और नकदी ऐंठने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पर नाबालिग का देहशोषण करने और उससे लाखों रुपए के सोने के गहने व नकदी ऐंठने का आरोप है। पुलिस ने 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि एक गांव के युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी के दबाव में उसकी बेटी ने घर के सारे सोने के गहने उसे दे दिए।

करीब एक माह पहले आरोपी उसके घर आया और पूरी रात उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने एक लाख रुपए की मांग की, जिस पर नाबालिग ने उसे 50 हजार रुपए दिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार रुपए देने का दबाव बनाने लगा।

रिपोर्ट में आरोप है कि मकर संक्रांति से आरोपी लगातार उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठ रहा है। अब तक आरोपी ने 40 लाख रुपए के सोने के गहने और तीन लाख रुपए नकद ले लिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार बिश्नोई कर रहे हैं।

Related Articles