[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के राजकीय स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़:ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के राजकीय स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़:ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

झुंझुनूं के राजकीय स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़:ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के एक राजकीय स्कूल के टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एक स्टूडेंट को क्लास से बाहर भेजकर की छेड़छाड़

घटना 20 जुलाई की बताई जा रही है। गांव वालों ने बताया कि एक क्लास में महज तीन स्टूडेंट्स हैं। जिसमें से दो छात्र और एक छात्रा है। घटना के दिन एक छात्र स्कूल नहीं आया था। जिस पर टीचर ने दूसरे छात्र को क्लास से बाहर भेज दिया और छात्रा से छेड़छाड़ की।

पीड़ित छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। अगले दिन परिजन स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक से शिक्षक के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक को मामले की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि पीड़िता के परिजनों पर समझौता करने का दबाव बनाया।

घटना के चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने की गिरफ्तारी की मांग

सूचना मिलने पर सीबीईओ, पीईओ, थानाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों से बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

शिक्षा विभाग और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और ताला खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। सीबीईओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles