[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन के रामपुरा रोड पर गड्ढों से श्रद्धालु परेशान:पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के लिए खाटूश्याम-सालासर बालाजी जाने का प्रमुख रास्ता, जलभराव से परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन के रामपुरा रोड पर गड्ढों से श्रद्धालु परेशान:पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के लिए खाटूश्याम-सालासर बालाजी जाने का प्रमुख रास्ता, जलभराव से परेशानी

पाटन के रामपुरा रोड पर गड्ढों से श्रद्धालु परेशान:पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के लिए खाटूश्याम-सालासर बालाजी जाने का प्रमुख रास्ता, जलभराव से परेशानी

पाटन : पाटन क्षेत्र के रामपुरा रोड पर श्रीजी होटल के पास सड़क की हालत खराब है। यहां गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है, जिससे आमजन और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग रामपुरा रोड से दलपतपुरा होते हुए हरियाणा सीमा को जोड़ता है।

पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के श्रद्धालुओं का प्रमुख रास्ता

यह मार्ग पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तराखंड सहित कई राज्यों से खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी और जीण माता जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख रास्ता है। सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव के कारण प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई होती है।

भारी वाहनों की आवाजाही

यह मार्ग करजो, रामपुरा, दलपतपुरा और मीणा की नांगल होते हुए हरियाणा के नांगल चौधरी स्थित नेशनल हाईवे से भी सीधा जुड़ता है। इस कारण इस मार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन रहता है।

सड़क पर जमा पानी और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या के बारे में प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों की चेतावनी- जल्द मरम्मत नहीं हुई तो करेंगे चक्का जाम

सड़क की खराब हालत और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर आसपास के गांवों के निवासियों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन और चक्का जाम करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

Related Articles