लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस-एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, पीएम का पुतला फूंका
लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस-एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, पीएम का पुतला फूंका
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपखंड कार्यालय के सामने हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारी नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार की निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे।
प्रधानमंत्री से देशवासियों से माफी मांगने की मांग
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गिठाला ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के बावजूद केंद्र सरकार ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने और प्रधानमंत्री से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2363005


