[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

27 जुलाई को रींगस में होगा शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026, पत्रकारों का होगा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगस

27 जुलाई को रींगस में होगा शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026, पत्रकारों का होगा सम्मान

27 जुलाई को रींगस में होगा शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026, पत्रकारों का होगा सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

रींगस : शेखावाटी पत्रकार संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में 27 जुलाई को रींगस में शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026 एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम तोरण द्वार भैंरुजी मोड़ स्थित स्टैंडर्ड एम.डी. स्वीट्स में आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर संस्थान की कार्यकारिणी ने तैयारियां तेज कर दी हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में शेखावाटी अंचल सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि और संस्थान से जुड़े सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के हितों, मीडिया के बदलते स्वरूप, डिजिटल पत्रकारिता, सामाजिक जिम्मेदारियों तथा वर्तमान समय में मीडिया के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और संगठन को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और मीडिया कर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य पत्रकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, उनके हितों की रक्षा करना तथा समाज में सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।

आयोजन की तैयारियों में संरक्षक प्रदीप शर्मा, अध्यक्ष विद्याधर शर्मा, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमावत, सचिव हरीश गुर्जर, विधि सलाहकार एडवोकेट हरीश स्वामी, वरिष्ठ सदस्य डी.पी. कौशिक तथा सदस्य बी.एल. सरोज और लोकेश शर्मा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। संस्थान के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पत्रकारों से सम्मेलन में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles