हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्लोबल इंग्लिश अकैडमी में हुआ पौधारोपण
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्लोबल इंग्लिश अकैडमी में हुआ पौधारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित ग्लोबल इंग्लिश अकैडमी, वन विहार कॉलोनी में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय निदेशक अब्दुल सत्तार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवान भाटी तथा विशिष्ट अतिथि यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान रहे। इस अवसर पर भवरु खान, इनायत खान, मुस्कान सन्ना, सिमरन, आमीन खान सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री भगवान भाटी ने बच्चों को पौधों के संरक्षण, उनकी नियमित देखभाल तथा प्रत्येक पौधे को गोद लेकर उसे बड़ा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय निदेशक अब्दुल सत्तार ने प्रत्येक कक्षा और विद्यार्थियों को पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2273218


