[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में बेकाबू होकर कार सड़क पर पलटी:सीकर डायलिसिस के लिए जा रहे मरीज की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में बेकाबू होकर कार सड़क पर पलटी:सीकर डायलिसिस के लिए जा रहे मरीज की मौत

पलसाना में बेकाबू होकर कार सड़क पर पलटी:सीकर डायलिसिस के लिए जा रहे मरीज की मौत

पलसाना : राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर पलसाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अस्पताल ले जाए जा रहे मरीज की मौत हो गई। यह हादसा लढ़ाणा पुलिया के पास उस समय हुआ, जब मरीज को कार से सीकर डायलिसिस के लिए ले जाया जा रहा था। अचानक कार बेकाबू होकर पलट गई, जिससे मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

डायलिसिस के लिए सीकर जा रहा था मरीज

खाटूश्यामजी निवासी विकास शर्मा लंबे समय से बीमार थे। परिजन उन्हें नियमित डायलिसिस के लिए सीकर लेकर जा रहे थे। कार पलसाना क्षेत्र में लढ़ाणा पुलिया के निकट पहुंची, तभी ड्राइवर का कार से नियंत्रण हट गया और कार सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार विकास शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेकाबू होकर कार पलटी

हादसे के समय कार में मरीज के साथ अन्य परिजन भी मौजूद थे। उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के पहुंचने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन के बेकाबू होकर पलट जाना बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles