श्रीमाधोपुर में माली समाज का पहला सामूहिक विवाह समारोह:नवदंपत्तियों को गृहस्थी का सामान भेंट, वैभव गहलोत बोले- ऐसे आयोजन समाज को एकजुट रखते हैं
श्रीमाधोपुर में माली समाज का पहला सामूहिक विवाह समारोह:नवदंपत्तियों को गृहस्थी का सामान भेंट, वैभव गहलोत बोले- ऐसे आयोजन समाज को एकजुट रखते हैं
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में बुधवार को माली (सैनी) समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय माली सैनी विचार संगम संस्थान के तत्वावधान में जालपाली मोड़ स्थित विवाह गार्डन में आयोजित इस सम्मेलन में समाज के 6 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
वरमाला और सात फेरों के साथ संपन्न हुई विवाह रस्में
विवाह से पहले सभी दूल्हों की बारात समिति कार्यालय से घोड़ियों पर रवाना हुई। डीजे की धुन पर बारातियों ने उत्साह के साथ नृत्य किया। विवाह स्थल पहुंचने पर दूल्हों ने पारंपरिक तोरण की रस्म निभाई। इसके बाद वर-वधुओं ने मंच पर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और शुभ मुहूर्त में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
वैभव गहलोत ने शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया जोर
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र एवं पूर्व राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज को एकजुट रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार है।

नवदंपत्तियों को गृहस्थी का सामान भेंट
संस्थान अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, विवाह समिति अध्यक्ष रामगोपाल सैनी और संस्थान महामंत्री रूड़मल सैनी ने बताया कि कांग्रेस नेता बलराम यादव ने विवाह समिति को 11 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इसके अलावा सैनी समाज और सर्व समाज के भामाशाहों ने कन्यादान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नवदंपत्तियों को फ्रिज, कूलर, बैड, सिलाई मशीन, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री भेंट की गई। साथ ही विवाह समिति को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
समाज के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
समारोह के दौरान विवाह समिति ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन हरफूल सैनी निराला और कालूराम सैनी मूंडरू ने किया।
इस अवसर पर पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद सिंह (दिल्ली), सुबे सिंह, गिरीराज कंछला (लालसोट), गायत्री देवी (प्रदेश अध्यक्ष, महिला फुले ब्रिगेड), भवानीशंकर माली, बहादुरमल सैनी, बिरदाराम सैनी (जैतारण, पाली), पूर्व पार्षद विनेश सैनी, नंदकिशोर सैनी, पी.डी. सैनी, पूर्व वैज्ञानिक सीताराम सैनी, शंकरलाल सैनी (नायन), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू सैनी, कांवट प्रशासक मीना सैनी, भाजपा नेता श्याम चौधरी, डॉ. मंगल यादव, राजू बागवान सहित सैनी समाज और सर्व समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2273032


