चिड़ावा रेल यात्री संघ ने सौंपा ज्ञापन:सीपीआरओ से जंक्शन बनाने की मांग, बोले-जयपुर के लिए नियमित ट्रेन चले
चिड़ावा रेल यात्री संघ ने सौंपा ज्ञापन:सीपीआरओ से जंक्शन बनाने की मांग, बोले-जयपुर के लिए नियमित ट्रेन चले
चिड़ावा : रेल यात्री संघ चिड़ावा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) अमित सुदर्शन से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने विभिन्न नई रेल सेवाओं की शुरुआत और झुंझुनूं जिले में एक रेल जंक्शन स्थापित करने की मांग की।
चिड़ावा को जंक्शन बनाने की मांग
ज्ञापन में चिड़ावा से नीमकाथाना या भिवानी तक सर्वे कार्य पूरा करवाकर चिड़ावा को जंक्शन बनाने की मांग रखी गई। संघ ने बताया कि झुंझुनूं जिले में वर्तमान में कोई भी रेल जंक्शन नहीं है। प्रमुख मांगों में जोधपुर से दिल्ली के बीच डेगाना–फुलेरा–रींगस–सीकर–झुंझुनूं–चिड़ावा–लोहारू–रेवाड़ी मार्ग होकर एक नई रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव था।
चिड़ावा-झुंझुनूं-सीकर मार्ग पर नियमित ट्रेन संचालित करने की मांग
दूसरी महत्वपूर्ण मांग चिड़ावा और झुंझुनूं से जयपुर के लिए दोपहर 12:15 बजे से शाम 6:00 बजे तक कोई सीधी रेल सेवा न होने से संबंधित थी। इस समस्या के समाधान के लिए लोहारू–जयपुर–लोहारू रेल सेवा को चिड़ावा–झुंझुनूं–सीकर मार्ग से नियमित रूप से संचालित करने की मांग की गई।
संघ ने सुझाव दिया कि यह ट्रेन लोहारू से दोपहर लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच रवाना हो और जयपुर से शाम 7:00 से 7:15 बजे के बीच वापसी के लिए चलाई जाए। तीसरी मांग में ट्रेन संख्या 04721/04722 हिसार–जयपुर–हिसार (वाया लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं) अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा को पुनः नियमित रूप से शुरू करने की बात कही गई। यह सेवा पहले खाटू श्यामजी मेले के दौरान संचालित की गई थी।
सीपीआरओ ने दिया आश्वासन
सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने जयपुर–लोहारू रेल मार्ग पर नई रेल सेवा शुरू करने के संबंध में शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रेल यात्री संघ चिड़ावा के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा और लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में अमित, मुकेश एवं आर्यन भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2272980

