8 घंटे की बारिश से बिसाऊ के निचले इलाकों में जलभराव, नगरपालिका ने चलाया राहत अभियान
8 घंटे की बारिश से बिसाऊ के निचले इलाकों में जलभराव, नगरपालिका ने चलाया राहत अभियान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे में करीब आठ घंटे तक रुक-रुक कर हुई मूसलाधार बारिश से कई निचले इलाकों, गलियों और घरों में जलभराव हो गया। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही नगरपालिका प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किए। अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत के निर्देश पर कर्मचारियों की टीमों ने जेटिंग मशीन की सहायता से जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी कराई तथा नालियों और जल निकासी मार्गों की सफाई कर पानी के बहाव को सुचारू किया।

हालांकि राहत कार्यों के बावजूद कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, इसलिए शहर में स्थायी और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए।
बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं जलभराव ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2270978


