हमीरवास में मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:धमाके के साथ निकलने लगा धुआं, खेतड़ी से आई दमकल ने पाया काबू
हमीरवास में मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:धमाके के साथ निकलने लगा धुआं, खेतड़ी से आई दमकल ने पाया काबू
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के हमीरवास गांव में देर शाम एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का घरेलू सामान और बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए।
धमाके के बाद निकलने लगा धुआं
जानकारी के अनुसार, हमीरवास निवासी कृष्ण ठेकेदार के घर में शाम करीब 7:30 बजे अचानक धमाका हुआ। इसके बाद पहली मंजिल पर बने कमरे से धुआं निकलने लगा, जिसने देखते ही देखते तीन कमरों, रसोईघर और स्नानघर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद ग्रामीणों ने खेतड़ी से दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया।

खेतड़ी से आई दमकल की गाड़ी
सूचना मिलने पर खेतड़ी नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा लाखों रुपए का घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि सिंघाना क्षेत्र में दमकल नहीं होने से आगजनी की घटनाओं में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेतड़ी से दमकल आने में समय लगता है, जिससे बड़ा नुकसान हो जाता है। सिंघाना नगरपालिका होने के बावजूद यहां दमकल नहीं होना आमजन के लिए परेशानी बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सिंघाना में दमकल उपलब्ध करवाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2273184


