[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक पर हमला, दांतों से काटी नाक:दो आरोपियों पर केस दर्ज, गंभीर घायल जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

युवक पर हमला, दांतों से काटी नाक:दो आरोपियों पर केस दर्ज, गंभीर घायल जयपुर रेफर

युवक पर हमला, दांतों से काटी नाक:दो आरोपियों पर केस दर्ज, गंभीर घायल जयपुर रेफर

जाखल : जाखल गांव की खेदड़ों की ढाणी में खेत में निनाण करने जा रहे एक युवक पर हमला कर उसकी नाक दांतों से काटने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित दिनेश ने बताया कि 19 जुलाई को शाम करीब 3:50 बजे अनिल कुमार खेत में निनाण के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव के महेंद्र कुमार और योगेश कुमार ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले अनिल के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

नाक का ऊपरी हिस्सा अलग हुआ

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों आरोपियों ने अनिल कुमार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान योगेश कुमार ने अनिल कुमार की नाक को दांतों से काट लिया, जिससे उसकी नाक का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया। गंभीर चोट लगने के कारण अनिल कुमार मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

पहले झुंझुनू फिर जयपुर रेफर

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने अनिल कुमार को तत्काल जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया। झुंझुनूं से विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए घायल को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जानकारी जुटाई और पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर महेंद्र कुमार और योगेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles