संबलन के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया पौधारोपण
संबलन के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने किया पौधारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैनाथा ऊमजी के संबलन के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका देवकी शर्मा ने बताया कि विद्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्साहपूर्वक पौधारोपण करवाते हुए 1400 पौधों का जियो-टैगिंग कार्य पूर्ण किया गया है । मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ प्रधानाध्यापिका देवकी शर्मा, शिक्षिका सीमा मेघवाल एवं शिक्षक हरिराम एवं ग्रामवासी साहिबराम, चंदा देवी, मंजू कंवर, सरोज देवी, बरजी देवी, बन्नाराम आदि उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2270978


