[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत:ससुराल जाते समय धातरी गांव में हादसा, एक घायल हायर सेंटर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत:ससुराल जाते समय धातरी गांव में हादसा, एक घायल हायर सेंटर रेफर

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत:ससुराल जाते समय धातरी गांव में हादसा, एक घायल हायर सेंटर रेफर

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के धातरी गांव में सोमवार शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ससुराल आए एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार पड़िहारा निवासी डालाराम मेघवाल (27) अपने ससुराल धातरी आया हुआ था। उसकी बाइक की टक्कर धातरी निवासी अनिल नायक (25) की बाइक से हुई।

दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पड़िहारा सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें रतनगढ़ रेफर कर दिया गया। रतनगढ़ के जालान अस्पताल में डॉ. सुखवीर कस्वां ने डालाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

सूचना मिलने पर रतनगढ़ थाना के एएसआई रामकुमार कस्वां अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने डालाराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

Related Articles